Search

April 25, 2026 3:01 pm

महेशपुर विधानसभा में भाजपा का प्रचार अभियान तेज: मधुकोड़ा और गीता कोड़ा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, नवनीत हेंब्रम को जीताने की अपील।

युवाओं को मिलेगी नौकरी, गीता कोड़ा

बजरंग पंडित

पाकुड़िया दूसरे एवं अंतिम चरण का विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा पाकुड़िया प्रखंड में धुआं धाड़ प्रचार प्रसार अंतिम चरण की ओर है । भाजपा की ओर से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता मधुकोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा पाकुड़िया पहुंचे और शनिवार की सुबह महेशपुर विधानसभा अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार का कमान संभाल लिया। इस दौरान मधुकोड़ा एवं गीता कोड़ा ने अलग-अलग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क चलाया। इस दौरान फुलझिंझरी,मोहनपुर, राजदाहा,मटीयल घाटी सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर महेशपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्व डीएसपी सह भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने का अपील किया। इस दौरान मधुकोड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार की जमकर खिंचाई । उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हेमन्त सरकार ने बेरोजगारों को रोज़गार देने में विफल रही,राज्य में हेमंत सरकार ने न ही डॉक्टर पैदा किया और न ही इंजीनियर पैदा किया ,सिर्फ और सिर्फ ठेकेदार पैदा किया। लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो यहां डॉक्टर और इंजीनियर पैदा होंगे । युवाओं को नौकरी दी जाएगी । मौके पर साथ में भाजपा नेता पूर्व विधायक सुफल मरांडी, बृजमोहन चौबे, शिवशंकर भगत, संजीव भगत, अरुण कुमार मिश्रा, दीपक साहा , राजेंद्र गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे।

img 20241116 wa00466557308482323079676

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!