Search

April 25, 2026 3:00 pm

बहनो के ऊपर गलत निगाह रखने वालों के विरुद्ध होगी उलगुलान – चम्पई सोरेन

फतेहपुर में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा मे पूर्व मुख्यमंत्री ने झामूमो को दिखाया आईना

राहुल दास

जो हमारे बहन बेटियो पर गलत नजर रखेंगे , उन्हें बख्शा नही जाएगा। बंगलादेशी घुसपैठियों के गलत कारनामो के विरुद्ध 1855 की इतिहास पुनः दोहराया जाएगा। शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी , पहाड़िया लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दिनेश मरांडी का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन में काफी संघर्ष किया गया। वही झामूमो गठन में संथालपरगना क्षेत्र में साइमन मरांडी व कोल्हान में मैंने पार्टी की नींव रखी। पर आज झामूमो मूल उद्देश्य से भटक गई है। पार्टी में बशरी तत्वों का अधिपत्य हो गया है। आदिवासी हक हित की लड़ाई छोड़कर बंगलादेशी घुसपैठियों को शरण देने में लगे हुए है। आज क्षेत्र से आदिवासियों की संख्या निरन्तर घट रही है। कई ऐसे गांव है , जहां गांव पूरी तरह आदिवासी विहीन हो गया है। वीर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनादिह में बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या देखी जा रही है। आदिवासी बहन बेटियो से जबरन शादी कर जमीन हथिया रहा है। गांव में रामेश्वर मुर्मू की हत्या कर दी गई , पर हेमन्त सोरेन सरकार ने कोई कार्रवाई नही किया। हम वादा करते है कि ऐसे कातिल को पाताल से भी निकालकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में कॉलेज के छात्रों के साथ निर्मम रूप से पिटाई की गई , पर गायबथान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक शब्द भी नही बोला। झारखण्ड राज्य को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने जनताओं की आकांक्षाओ को देख स्वीकृति दी। इस चुनाव में अपनी अस्मिता बचाये रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू को वोट देकर विजयी बनाये। विधायक दिनेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थानीय नीति लागू करने में राज्य के आदिवासी मूलवासियों के साथ धोखा किया। क्योकि इनके परिवार बंगाल से आकर झारखण्ड में बसे हुए है। मुझे षड्यन्त्र के तहत टिकट से वंचित किया गया। पार्टी में राज्य के आदिवासी मूलवासियों को छोड़कर बिहार , बंगाल के लोगो को जगह दी गई है। उन्ही लोगो के इशारे पर सरकार चल रही है। जो राज्य को लूटने में लगा हुआ है। आने वाले मतदान में जनता झामूमो को मुंहतोड़ जवाब देगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है। वही पार्टी प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पांडे , विधानसभा प्रभारी दुर्गा मरांडी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20241116 wa00551190700510549967474

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!