Search

April 25, 2026 2:55 pm

आजसू पार्टी के अजहर इस्लाम पर जानलेवा हमला, विपक्ष की बौखलाहट!

बजरंग पंडित

आजसू पार्टी के नेता अजहर इस्लाम पर बरहरवा से कोटालपोखर आने के दौरान विजय नगर ब्रिज के पास पत्थर और बारूद से हमला किया गया। इस घटना के बाद अजहर इस्लाम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष हार के डर से बौखला गया है और लोकतंत्र के तरीके से लड़ने की जगह जानलेवा हमले कर रहा है। अजहर इस्लाम ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसका खामियाजा विपक्ष को हार के रूप में मिलेगा। उन्होंने हेमंत सरकार और प्रशासन से सवाल किया कि क्या यह बंगाल है जहां चुनाव में उतरने पर जान लेने की कोशिश की जाती है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि अगर ताकत है तो लोकतंत्र के तरीके से लड़ें, न कि जानलेवा हमलों के जरिए। यह घटना झारखंड के चुनावी मैदान में एक नई मोड़ लेकर आई है।

img 20241116 wa00575885723784429070970

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!