Search

April 25, 2026 1:37 am

पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सूपड़ा साफ, भारी मतों से हार

पाकुड़ से निशात आलम, महेशपुर से स्टीफन मरांडी व लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू ने मारी बाजी

सतनाम सिंह

पाकुड़। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच पाकुड़ बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल में नियत समय से मतों की गिनती पार्टी प्रत्याशी की उपस्थिति में पाकुड़ महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की गिनती प्रारंभ हुई। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम प्रारंभ से ही बढ़त बनाई हुई थी। लिट्टीपाड़ा से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमलाल मुर्मू बढ़त बनाए हुए थे, अगर बात करें महेशपुर की तो महेशपुर के भी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी स्टीफन मरांडी भी उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त बनाए हुए थे।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को154022 मत मिले जबकि आजसू के अजहर इस्लाम को68919 मत मिले एवं सपा के अकील अख्तर को46417 मत मिले। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को 154022 मत मिले हैं । इन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू के अजहर इस्लाम को 85103 मतों से पराजित कर पुनः एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराने में सफल रही है। 1952 से लेकर 2024 तक तक कांग्रेस 10 बार जीत हासिल की है ।जो पाकुड़ के लिए गौरव के विषय है।

महेशपुर से स्टीफन पुनः लहराया परचम

महेशपुर से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टीफन मरांडी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे ।इन्हें महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 114924 मत मिले हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंती भाजपा के नवनीत हेमाराम को 61175 मतों से पराजित कर पुनः फिर से विजय का परचम लहराया है। भाजपा नवनीत हेंब्रम को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से 53749 मत मिले हैं। जबकि तृतीय स्थान पर रहे निर्मल मुर्मू रहे हैं।

लिट्टीपाड़ा में फिर से तीर धनुष हेमलाल ने मेरी बाजी

अगर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमलाल मुर्मू उतार चढ़ाव के बीच हर हमेशा बढ़त बनाए हुए थे। हेमलाल मुर्मू को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 87662 मत मिले हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बाबूधन मुर्मू को 26481 मतों से पराजित कर लिट्टीपाड़ा के गौरव को बरकरार रखा है । मालूम हो कि लिट्टी पाड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है और यहां से हर हमेशा झामुमो ही जीत दर्ज करती आई है। जो इस वर्ष भी कायम रहा। झामुमो के हेमलाल मुर्मू को87662 मत मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के बाबूधन मुर्मू को 61146 मत मिले हैं।

किया कहा हेमलाल मुर्मू और स्टीफन मरांडी ने

हेमलाल मुर्मू और स्टीफन मरांडी ने कहा है की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जनता को भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह से विश्वास उठ गया है। यह केवल लोगों को लड़ाना और झूठ बोलने पर विश्वास करते हैं। इनकी चालबाजी जनता समझ चुकी है। इन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता जनार्दन को देते हुए अपनी पूरी टीम कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता रात दिन हमारी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए लगी रही और जिसका नतीजा आज सामने है। उन्होंने कहा हमारा दो ही स्टार प्रचारक है एक हेमंत सोरेन और दूसरी उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संपूर्ण झारखंड से भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।

img 20241123 wa00491753819126160535168
img 20241123 wa00477211315001269370725
img 20241123 wa00486270751521137724521

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!