Search

October 3, 2026 10:16 am

यूनिक डिसेबिलिटी पहचान पत्र के माध्यम से मिलेगा दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ।

सतनाम सिंह

अब दिव्यांगजनों को विकलांगता का डिजिटल पहचान पत्र मिलेगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने दिव्यांगजनों के यूडीआइडी कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी पहचान पत्र) बनाने के लिए जिले एवं सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर मेडिकल बोर्ड सदर अस्पताल में लगाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ यूनिक डिसेबिलिटी पहचान पत्र यानी यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र यानी यूडीआईडी कार्ड बनाने की दिशा में भी जरूरी कार्यवाही करें। साथ ही उपायुक्त ने तम्बाकू से संबंधित जागरूकता को लेकर सभी विद्यालयों में जागरूकता कैम्प लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत माइक्रोप्लान बना कर सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डॉ संजय कुमार झा, डॉ मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20241213 wa00128061347540366299732

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!