Search

April 11, 2026 10:57 pm

गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी

बच्चों द्वारा निकाली जाएगी प्रभात फेरी, मैराथन दौड़, विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का भी होगा आयोजन।

सतनाम सिंह

शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान समारोह की रूपरेखा बनायी गयी। गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न नौ बजे रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में सामूहिक रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली झांकियों के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागों का चयन करते हुए उनके संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन करते हुए झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा की बीते वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने प्रशासक, नगर परिषद को नगर की सफाई अभियान चलाकर 20 जनवरी तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया। उक्त क्रम में मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। 25 जनवरी को सुबह छह बजे से नौ बजे तक एवं 26 जनवरी को सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन अवरूद्ध करने के लिए सहमति बनी। इसे सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में टीम गठित करने को कहा गया।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संध्या 6 बजे से के.के.एम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा बताया गया कि इस बार परेड के लिए 8 प्लाटुन बनाने जाएंगे। गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए 21, 22, 23 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा एवं अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को संपन्न होगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

ध्वजारोहण का निर्धारित समय

रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में पूर्वाह्न 09:00 बजे

समाहरणालय पाकुड़ 10:30 बजे पूर्वाहन

अनुमंडल कार्यालय पाकुड़ 11:00 बजे पूर्वाहन

जिला परिषद कार्यालय 11:15 बजे पूर्वाहन

पुलिस लाइन पाकुड़ 11:30 बजे पूर्वाहन

बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

img 20250110 wa00057831841526540012324

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!