एक ईरिक्शा चालक ने बच्चे को लेकर लेकर चला गया
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार सुबह रानीपुर – डांगापाड़ा पथ के परगला पुल निकट सड़क किनारे रखे हुए पुआल के ढेर में एकदिन की नवजात शिशु को पड़ा हुआ पाए जाने पर कोहराम मच गया। वही सड़क से गुजर रहे एक ईरिक्शा चालक की नजर बच्चे पर पड़ी। जो आननफानन में बच्चे को लेकर अपना घर की ओर चला गया। मिली जानकारी के अनुसार परगला नदी किनारे मकर संक्रांति के अवसर पर मेला आयोजन होना था। इसको लेकर सुबह से ही दुकानदारों सहित अन्य लोगो का आना जाना शुरू हो गया था। सुबह करीब नो बजे रानीपुर गांव के कुछ युवक , जो अपने खेतों की ओर जा रहा था कि सड़क किनारे रखे हुए पुआल की ढेर में साड़ी से लिपटे कुछ देखा। जिज्ञासावश सामने आकर देखने पर पाया कि एक नवजात बालक जीवित अवस्था मे साड़ी से ढके पड़ा हुआ है। इसको लेकर उक्त स्थल पर लोगो की हुजूम उमड़ पड़ी। लोग कौतूहल के साथ बच्चे को देख रहा था। इस बीच अपने को धोवाडांगा के निवासी बताने वाले ई रिक्शा चालक ने बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के नाम पर लेकर आननफानन में चला गया। पर स्वास्थ्य केंद्र में जाने पर बच्चा व उक्त चालक को नही पाया गया। इसको लेकर धोवाडांगा गांव में भी पता लगाने की कोशिश की गई , पर समाचार लिखे जाने तक पता नही चल पाया।
Related Posts

कोईहारा गाँव में बिजली घर बनाने की मांग को लेकर रजरप्पा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मिले ग्रामवासी

रांची स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने लिया हिस्सा







