पाकुडिया प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजनाओं के तहत कई कार्यों का बुधवार को लोकपाल विनोद प्रामाणिक द्वारा विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण प्रखंड क्षेत्र में किया गया । इस दौरान उन्होंने राजपोखर पंचायत में कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । राजपोखर पंचायत के लकड़ापहाडी में लखीराम मड़ैया का सिंचाई कूप , मिस्त्री मरांडी का सिंचाई कूप वहीं सितपुर में साइमन सोरेन का सिंचाई कूप , जितेन मड़ैया का सिंचाई कूप , आरती दासी का अबुआ आवास , आनु दासी का अबुआ आवास , दीदी बाड़ी सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया । साथ ही उन्होंने बीपीओ को तीब्र गति से कार्य कराने का निर्देश दिया । पंचायत में लाभुकों का बन रहे अबुआ आवास को जल्द ही पूरा करने का निर्देश पंचायत सचिवो को दिया । इस दौरान सभी योजना स्थल में सूचना पट्ट पर मनरेगा टोल फ्री नंबर एवं लोकपाल का नंबर लगाने, पक्के कार्य में पानी का लगातार छिड़काव करने आदि का निर्देश दिया । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , पंचायत की मुखिया ललिता टुडू एवं सचिव के साथ अन्य अधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे ।






