Search

March 31, 2026 6:21 pm

बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा के अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम।

बजरंग पंडित

Also Read: E-paper 20-02-2026

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को पाकुड़ के शहरकोल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शहरकोल में पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास ने बाल विवाह पर विस्तृत जानकारी दी। शादी करने का सही उम्र समेत बाल विवाह के नुकसान के बारे में बताया गया बाल विवाह स्वास्थ्य,शिक्षा, रोजगार को प्रभावित करता है साथ ही ये एक कानूनी दंडनीय अपराध है। वहीं एजारुल शेख ने बाल श्रम के नुकसान एवं इससे जुड़े कानूनी अपराध के बारे में जानकारी दी। विजय कुमार राजवंशी ने दहेज प्रथा और शिक्षा का अधिकार पर छात्र छात्राओं को समझाया गया। इस बीच कानून के बारे में भी जानकारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!