Search

September 24, 2026 7:32 pm

महिलाओं की टोली में जमकर उड़े अबीर गुलाल

पाकुड़ कालिकापुर दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को होली पर्व के मौके पर गुलाल लगाकर समाज सेवी सबरी पाल ने सभी को बधाई दी । पाकुड़ में होली का रंग महिलाओं पर चढ़ा । समाज सेवी सह जिला अध्यक्ष सबरी पाल ने कहा अपनी-अपनी परंपरा अनुसार होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं। पहले होली पर विविध कार्यक्रम होते थे, लेकिन अब होली मिलन समारोह का चलन बढ़ गया है। महिलाओं में भी इस… क्रेज देखा गया।
कहीं अबीर, गुलाल उड़ें तो कहीं रंग बरसाएं ग‌ए । सबरी पाल के नेतृत्व में होली खेलने को लेकर निकली महिलाओं की टोली । टोली कालिका दुर्गा मंदिर से निकल कर होली पर नृत्य करते नगर भ्रमण करते हुए बलिहारपुर,हिरणचौक होते हुए तीन बांग्ला मैरिज कम्प्लेक्स पहुंचा जहां महिलाओं ने जमकर होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को रंग लगाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए होली के मौके पर कालिकापुर मंदिर सदस्य,शहर के महिलाओं समेत अन्य में माम्पि पाल, सोमनाथ पाल ,अलोक मंडल,बेजोरी पाल्, पार्वती देवी, मनोरमा देवी,अरुणा पाल,बेनानी सरकार,रेशमी कुमारी,सुस्मिता दास मानिक देव ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!