एस कुमार
Also Read: 108 एम्बुलेंस की बदहाली पर पाकुड़ सीएस का संवेदनहीन बयान, बोले- ‘एमओयू खत्म है, हम क्या करें’
महेशपुर हटिया के पास बिगत 15 मार्च को बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. वही थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव निवासी तौफीक अहमद ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत की है. पीड़ित ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि 15 मार्च को अपने चचेरे भाई मुसर्रफ हुसैन को टीवीएस बाइक संख्या जेएच 16 एफ 6003 से सामान खरीदने के लिए दिया था. मुसर्रफ हुसैन ने महेशपुर हटिया आया हुआ था. जहां महेशपुर हटिया के समीप से हैंडल लॉक कर सब्जी खरीदने के लिए हटिया गया हुआ था. सब्जी खरीदकर लौटने के बाद उक्त स्थान में बाइक गायब था. काफी खोजबीन की गई लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया।





