Search

September 24, 2026 4:16 pm

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रोजेदारों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होकर अमन चैन की दुआ की

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के सीलमपुर गांव स्थित चावल गोदाम परिसर में सोमवार शाम को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुँचे। वही पाकुड़ सीएस डॉ. मंटू टेकरीवाल, सीओ संजय कुमार सिन्हा, सीएचसी प्रभारी सुनील किस्कु, एमओ फकरे आजम सहित कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने उपस्थित सभी रोजेदारों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा कि आज सभी रोजेदारों ने अपना रोजा खोला. इसके बाद रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ किया। उन्होंने कहा कि आज के दिनों में गिरिडीह जिले के घोड़थंबा में बीते 14 मार्च को जो घटना हुई है। उसको लेकर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गिरिडीह पहुँचकर जिस तरीके से बात कर रहे वो आग लगाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रघुवर दास आप समाज को ललकार रहे हैं क्या, उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के पुलिस से बात हुई है, उक्त मामले को लेकर कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया है।मौके पर अफसर आजम, संतोष यादव, मुरसलिम शेख, निरजाउल रहमान, साहेब शेख, सलीम शेख सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!