अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर पंचायत के मटयलघाटी, खकशा पंचायत के कालीडीह एवं खजूरडंगल पंचायत के गोद्रोशाल गांव में कालाजार उन्मूलन हेतु आई०आर०एस० कीटनाशक छिड़काव किया गया| इन सभी गाव मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनज़र् आलम एवं के टी एस संजय मुर्मू द्वारा मॉनिटरिंग किया गया| प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया आज सभी गांव मे छिड़काव कर्मी द्वारा प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुशार् 60-60 घरों मे छिड़काव किया गया, सभी छिड़काव दल के साथ एक एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एम० पी ० डबलु० को गहन पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है साथी संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग करने साथ साथ ग्रामीणों को कालाजार रोग, उनसे बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के बारे मे लोगो को जागरूक कर घर के सभी कमरो मे छिड़काव करवाते है,बताया की आई०आर०एस० कीटनाशक दवा की छिड़काव से कालाजार रोग एवं मलेरिया रोग से बचने के लिए यह कारगर दवा है इससे सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार एवं मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग रोग से बचाया जा सकता है, लोगों से अपील की गई कि वह अब अपने घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम का सहयोग कर कालाजार मुक्त गांव बनाना है इस दौरान एक रैली भी निकली गई जिसमें दो सप्ताह से अधिक बुखार, हो सकता है कालाजार, हमने यह ठाना है कालाजार रोग को दूर भगाना है आदि नारों से पूरे गांव भ्रमण किया गया इस दौरान डॉक्टर मंजर, आलम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, के० टी ० एस ० संजय मुर्मू, प्रभात दास प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, अंकित हेमब्रं एवं गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया उपस्थित थे





