Search

May 10, 2026 8:53 pm

शिक्षक ईगनासिस हांसदा का निधन, सहायक अध्यापक संघ ने दी श्रद्धांजलि।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बोहड़ा के सहायक अध्यापक ईगनासिस हांसदा का बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और वह पीछे कई महीनों से बंगलौर में ईलाज करा रहे थे। अचानक बुधवार को तबियत बिगड़ी और वह स्वर्ग सिधार गए। असमय निधन होने के कारण पूरे परिवार में मातम छा गया। सहायक अध्यापक ईगनासिस हांसदा का मृत्यु की खबर मिलते ही सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर, अशोक साहा, सुमन साहा, शिवधन किस्कू, ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य शिक्षक ने दो मिनट का मौन धारण रखा गया और उनके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए सभी उपस्थित सहायक अध्यापको ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। संघ के द्वारा उनके परिवार को सांत्वना दिया । ओर कहा दुख के समय में सहायक अध्यापक संघ परिवार वालों के साथ है।

img 20250319 wa00312859821378819179026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!