Search

March 24, 2026 12:14 am

लिट्टीपाड़ा में अवैध माइनिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो बालू लदा ट्रैक्टर जब्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहेबगंज हाइवे गढ़द्वारा एवं डहारलंगी के समीप शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाकर एक ट्रैक्टर जेएच यू 1882 तथा एक बिना नंबर के औभर लोड बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार सिमलोंग ओपी क्षेत्र के नदी से दोनों ट्रैक्टर बालू लोड करके लिट्टीपाड़ा की और आ रही थी ठीक गढ़द्वारा के पास प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संजय कुमार और थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने गाड़ी को रोका और चालक से चालान की मांग किया,परन्तु चालक द्वारा चालान नहीं दिखाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध माइनिंग के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दो बालू लदा ट्रैक्टर को कागजात के अभाव में जब्त किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर ट्रैक्टर मालिक एवं चालक पर ओभर लोड व बिना माइनिंग के खिलाफ कांड संख्या 21/25एवं 22/25 दर्ज किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर