Search

March 23, 2026 12:27 pm

एसडीपीओ का स्पष्ट बयान: शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों की खैर नहीं।

पाकुड़ में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल पर होगी कड़ी निगरानी

पाकुड़: आगामी ईद,रामनवमी एवं सरहुल के मौके पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले उपद्रवी तत्वों की खैर नहीं होगी। ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अराजकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम उनकी हड्डी तोड़ेंगे। पाकुड़ के मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को हुई शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईद के दिन मुसलमान भाई निर्धारित अवधि में ईदगाह में अपने नमाज की रश्म अदायगी करेंगे। साथ ही एसडीपीओ ने रामनवमी पर्व भी शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अफवाह फैलाने का काम करेंगे, प्रशासन की ओर से उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जगह-जगह पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी एवं पदाधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे.साथ ही, कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उत्तेजित न हो, अफवाहों से बचें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए फौरन पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें. किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़नेवालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.सीओ भागीरथ महतो ने कहा कि ईद हमें भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर एक दूसरे से गले मिलकर लोग आपसी भेदभाव भुला लेते हैं, वहीं रामनवमी पर्व को भी शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। मौके पर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार झा, बीडिओ समीर अल्फ्रेड मुर्मु समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि व दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

img 20250326 wa0015562656206204281666
img 20250326 wa001412999603081622628

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर