Search

August 3, 2026 6:37 pm

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की विभत्स मौत

ई रिक्शा को पीछे से ठोके जाने पर हुई दुर्घटना

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार अपरान्ह पाकुड़ – हिरणपुर मुख्य पथ के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोलागढ़िया पुल निकट बाइक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसकारण बाइक में सवार गोपालपुर निवासी 21 वर्षीय
माताल मुर्मू की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार अपने नई यामहा अर्बन बाइक में सवार होकर तेज गति से पाकुड़ से घर की ओर लौट रहा था। सोलागढ़िया निकट आगे एक टाइल्स मार्बल लोड ई रिक्शा हिरणपुर की ओर जा रहा था कि बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया। तेज गति के कारण बाइक दुर्घटना के बाद काफी दूरी पर जा गिरा , वही बाइक में सवार युवक की सिर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। वही घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने साथ हिरणपुर थाना के एसआई गोपाल कुमार महतो घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया। इसके बाद अस्पताल में मृतक के स्वजनों से जानकारी लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ लाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!