प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) थाना क्षेत्र के पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क चितलोफर्म के समीप बुधवार देर रात हाईवा वाहन ने आगे खड़ा ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से वाहन में बैठे चालक के पुत्र का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवा संख्या डब्ल्यू 57एफ 2486 पाकुड़ कि ओर से दुमका कि ओर जा रही थी कि उसी दरमियान आगे चल रहे ट्रक चितलोफर्म के समीप ब्रेकर होने के कारण ब्रेक लगाया कि पिछे से आ रहे हाईवा वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दिया ।हाईवा वाहन में चालक का पुत्र हसनान सिंधा अंसारी उम्र 13 वर्ष बैठे थे। टक्कर जोरदार था उस कारण शीशा टूटने से उनके पुत्र नीचे गिर गए ओर अपने पिता के ही ट्रक के निचे दबा कर घटना स्थल पर पुत्र कि मौत घटनास्थल पर ही हो गई । मृतक काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी का रहने वाला था। ग्रामीणों ने घटना कि खबर पुलिस को दिया।मौके पर लिट्टीपाड़ा पुलिस पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त करते हुए घटना की जांच में जुट गए है। साथ ही शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया मामले की छानबीन कर रही है।तत्काल शव को जब्त कर पोस्टमाटर्म के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।





