Search

March 23, 2026 8:52 am

बाल विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों को किया गया सम्मानित

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्थानीय शिक्षण संस्थान बाल विद्यापीठ भगत पाड़ा पाकुड़ में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा 2024 – 25 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पूरे विद्यालय में सभी छात्र 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वर्ग पंचम के निधि कुमारी 94%, साद हुसैन 96%, राहुल कुमार 98%, वैष्णवी कुमारी 98%, प्रगति कुमारी 96%,पीयू कुमारी 98%, मसी दास टुड्डू 98 प्रतिशत, रियाजुल इस्लाम 96%, राम सिंह ,दिया पंडित, साक्षी नैना, रानित मंडल, आदित्य मंडल 98% अंक लाकर विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय द्वारा इन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ बच्चों को प्रोत्साहन हेतु विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक राजकुमार भगत ने बताया की विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे अच्छे हैं। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों की मेहनत अभिभावकों के प्रयास से छात्र बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। यदि यही लगन उनके साथ रहा तो उनकी भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में 2 अप्रैल से अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य प्रारंभ होगी। छात्रों को रूटिंग दिनचर्या आदि दे दिया गया है। मौके पर नवमी कुमारी, मणिकांत कुमार, ऋचा कुमारी, बिना कुमारी, प्रीति कुमारी , राजकुमार भगत, ताजमीना मेम उपस्थित थी।

img 20250328 wa00007781921136822578450
img 20250328 wa00011487989465285980280

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर