Search

September 23, 2026 9:48 pm

बकरी विवाद मामले पर दूसरे पक्ष ने आठ लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के धर्मखापाड़ा गांव में बीते 23 मार्च की देर शाम को बकरी की विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना को लेकर दूसरे पक्ष के वादी अजमत शेख ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी अजमत शेख ने थाने में दिए गए आवेदन में बकरी की विवाद को लेकर चल रहे बैठक में मारपीट की घटना को लेकर गांव के ही कारीबुल शेख, आकिमुद्दीन शेख, सरफुल शेख, लाल महम्मद शेख, लखु शेख, माजेमा बीबी, रीनू बीबी, जुबेदा बीबी के खिलाफ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है. उधर महेशपुर पुलिस मामला दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!