प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क जोबोडीह पुल के समीप शनिवार को एक स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने से पति, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी गांव का रहने वाला सुलेमान हेंब्रम व उनकी पत्नी कपूर मुनि मुर्मू 29 पाकुड़ से स्कूटी में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे इसी दौरान जोबोडीह पुल के पास घुमावदार मोड़ होने के कारण वाहन को संतुलित नहीं कर सका ओर संतुलित होकर गड्ढे में जाकर गिर गया। जिससे दोनों निचे गिर गया ओर कपूर मुनि मुर्मू का माथा में चोट आने के कारण बेहोश हो गई। पति सुलेमान हेंब्रम को भी हल्की-फुल्की छोटे आई हैं ।पति सुलेमान ने बताया कि पत्नी की माथा में चोट लगने से ब्लड निकल रहा था और वह वहीं बेहोश होकर गिर गई थी। वहां से गुजर रहे वाहन को किसी तरह रुकवा कर अपनी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा कपूर मनी मुर्मू का प्राथमिक उपचार किया गया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है । महिला को माथा में चोट लगा है। बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।





