Search

March 23, 2026 2:32 am

प्रधानमंत्री ने कहीं अपनी मन की बात, लोगों को नववर्ष, नवरात्रि व ईद की दी बधाई

विविधता में एकता यही है भारत की सुंदरता: प्रधानमंत्री

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को पाकुड़ जिले के बूथों पर कार्यकर्त्ताओं ने सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के दादपुर पंचायत के मलायपुर गांव के बूथ संख्या 264 में सुना। इस कार्यक्रम को पाकुड़ नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार,दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, नबीनगर मंडल अध्यक्ष मानसा तुरी,हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, आमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम ,पाकुरिया मंडल अध्यक्ष विजय भगत, बीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष फूल बाबू कोड़ा,महेशपुर मंडल अध्यक्ष सुखेन घोष, कैराछतर मंडल अध्यक्ष गौतम पाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि ‘आज चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत है। साथ ही आज गुड़ी पाड़वा का भी दिन है। यह बेहद पावन दिन है। ईद का त्योहार भी आ रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का है। मैं इन त्योहारों की देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। मोदी जी ने कहा कि ‘गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के पास काफी समय होता है। इस समय में बच्चों को नई चीजें सीखनी चाहिए । आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों का अनोखा अनुभव ले सकते हैं। साथ ही वहां संस्कृति और खेल गतिविधियों का भी हिस्सा बन सकते हैं। वहीं आंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भागीदारी कर आप संविधान को लेकर जागरूकता फैला सकते हैं।’लोगों से जल संरक्षण की अपील करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस अभियान के तहत देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के अभूतपूर्व काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के आदिलाबाद में भी दो बहनों ने महुआ के फूलों से तरह तरह के पकवान बनाए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कृष्ण कमल नाम के फूल के बारे में बताया और कहा कि गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास ये कृष्ण कमल बड़ी संख्या में दिखेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर