Search

March 23, 2026 2:24 am

वार्षिक निरीक्षण में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

सभी अभिलेखों की गई सघन निरीक्षण।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रविवार को हिरणपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया व सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एसपी को सलामी दी गई। जहाँ वर्दी का भी अवलोकन किया गया। एसपी ने थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह से थाना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी ली गई। थाना में रहे दागी पंजी सहित सभी अभिलेखों का सघन निरीक्षण किया। वही त्रुटि पाए जाने पर इसमे सुधार करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना के सभी लंबित मामलों की गहन समीक्षा किया। निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करे ।उन्होंने पूर्व में किये गए वार्षिक थाना निरीक्षण में दिए गए निर्देशों की पालन की गई है कि नही , इसकी समीक्षा की गई। थाना परिसर में रहे बैरक , शौचालय , बिजली व्यवस्था, सफाई आदि का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने थाना भवन सहित पूरा परिसर का अनुश्रवण किया। एसपी ने पुलिस पदाधिकासरियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गहनता से सुने व इसकी त्वरित निदान करे। किसी भी आगन्तुक से अभद्र व्यवहार न करे। क्षेत्र में गश्ती के दौरान वाहनों में बैठकर न रहे। वाहन से उतरकर सजगता के साथ जांच कार्य को करे। इस विषम गर्मी को देखते हुए थाना में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें। इसके अलावे एसपी ने कई निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक अनिल गुप्ता , रीडर योगेंद्र कुमार , एसआई गोपाल कुमार महतो , सूर्य कुमार राम , सुकुल मराण्डी , दिलीप मंडल आदि उपस्थित थे

img 20250330 wa00064486346563289103190
img 20250330 wa00072589050610384865057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर