Search

August 1, 2026 7:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मोगलाबांध पंचायत में उप मुखिया पद का चुनाव सम्पन्न, तनवीर आलम चुने गए

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अन्तर्गत मोगलाबांध पंचायत भवन परीसर में सोमवार को उप मुखिया पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ।निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में 13 वार्डों के बीच हुए चुनाव में तनवीर आलम को उप मुखिया चुना गया । चुनाव के दौरान 13 वार्ड सदस्य उपस्थित थे जिसमें मेरिता मरांडी को छह मत और तनवीर आलम को सात मत पड़े।ज्ञात हो कि पंचायत में लगभग पंद्रह दिन पूर्व मुखिया की मृत्यु हो जाने से पद खाली था।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत अंतर्गत आम जनता को परेशानियों का सामना करना न पड़े इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील,एई रोहित गुप्ता,कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास,पंचायत सचिव बीरबल चौधरी,एस आई बिरसा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!