बीरेन्द्र पाठक राज्य समिति सदस्य बने, भाजपा नेता प्रसन्ना मिश्रा ने दी बधाई
सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के सम्पन्न चुनाव में अजयनाथ शहदेव को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।उनके नेतृत्व में क्रिकेट के क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।वहीं, पाकुड़ जिले के लिए यह और भी गौरव का क्षण रहा, जब जिले के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता बीरेन्द्र पाठक उर्फ किड्डी भैया को संघ की राज्य समिति का सदस्य चुना गया।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रसन्ना मिश्रा ने दोनों विजयी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा, “अजयनाथ शहदेव और बीरेन्द्र पाठक जैसे जमीनी स्तर से जुड़े व्यक्तित्वों का नेतृत्व झारखंड में क्रिकेट के भविष्य को सशक्त बनाएगा। यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।पाकुड़ में बीरेन्द्र पाठक के चयन को लेकर खुशी की लहर है। समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटीं और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। स्थानीय खेल प्रेमियों ने आशा जताई कि अब जिले में क्रिकेट को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।








