Search

March 18, 2026 4:53 am

पंचायत, प्रखंड और बीएलओ चुनाव को लेकर आरजेडी की रणनीति तैयार

राजबाड़ी मैदान में जुटे कार्यकर्ता, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प।

इकबाल हुसैन

महेशपुर: पंचायत, प्रखंड और बीएलओ चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के राजबाड़ी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव ने की, जबकि मुख्य रूप से प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ नेता अशोक मांझी मौजूद रहे।बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए पंचायत व प्रखंड स्तर पर बीएलओ और प्रखंड चुनाव प्रभारी का चयन किया गया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और हर पंचायत में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में अमन कुमार सिंह, दीपा टुडू, रामजी यादव समेत जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Also Read: E-paper 11-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर