एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के बाबुदहा पंचायत अंतर्गत लोगांव में खराब ट्रांसफार्मर के कारण कई दिनों से अंधेरे में डूबा गांव आखिरकार फिर से रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों की शिकायत पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। कम समय में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौट आई। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य गतिविधियां अब सुचारू रूप से चलने लगी हैं। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के त्वरित कदम और जनसेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।






