Search

September 13, 2025 8:24 pm

नेमरा में झामुमो नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि।

रामगढ़ जिले के नेमरा में आयोजित संस्कारभोज कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अलग झारखंड राज्य के निर्माता, आदिवासी समाज के मार्गदर्शक और झामुमो पार्टी के संस्थापक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल शेख, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा और पाकुड़ प्रखंड संयुक्त सचिव बशीर शेख सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर