रामगढ़। इस उद्यम पंजीकरण जागरूकता शिविर कार्यक्रम की शुरुआत रामगढ़ उद्योग केन्द्र के ई.ओ.डी. वी प्रवन्धक अंशुमन सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कीपोना पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह एवं पंचायत सचिव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इओडीबी प्रबंधक द्वारा MSME में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) के बारे में जानकारी दी गई। किस तरह से MSME लघु उद्योगो को बढ़ावा दिया जाए, ताकि वो अपने कार्य को आगे बढ़ा सके। इस दौरान उद्यम पंजीकरण सर्टिफिकेट की उपयोगिता की जानकारी दी गई। PMEGP योजना की संक्षिप्त रूप से जानकारी भी लोगों को दी गई। पंचायत के मुखिया द्वारा लोगो को प्रेरित किया गया ताकि उद्यम पंजीकरण ज्यादा से ज्यादा लोग कराए। मौजूद लोगों ने उद्योग विभाग का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन आम लोगों को जागरूक करता है।

मुख्यमंत्री उद्यम विकास बोर्ड के प्रखण्ड समन्वयक भूषण कुमार दांगी के द्वारा PMFME एवं F.M. विश्वकर्मा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लोगो का उद्यम पंजीकरण भी किया गया और मुखिया के द्वारा उसका वितरण किया गया। TRIR Transform Rural India foundation) Tean से आए शिवांस एवं विन्दु ने लोगो को प्रेरित किया उधम पंजीकरण के लिए और लोगों को बताया कि MSME में किसी प्रकार की समस्या के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते है।






