Search

March 4, 2026 3:33 pm

लुत्फुल हक की अगुवाई में खेल का उत्सव, चांद भैरव क्लब के अंतरराज्यीय टूर्नामेंट में मालदा बना चैंपियन।

पाकुड़। चांद भैरव क्लब, पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन मंगलवार को गोकुलपुर मैदान में हुआ। समापन व फाइनल मुकाबले का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार एवं समाजसेवी लुत्फुल हक ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मुकाबला पश्चिम बंगाल की गाजल मालदा और झारखंड की मुर्मू ब्रदर दुमका के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूट-आउट में गाजल मालदा ने मुर्मू ब्रदर दुमका को 5-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में ए-ग्रुप से मुर्मू ब्रदर दुमका ने बधघुटु महेशपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि बी-ग्रुप से गाजल मालदा ने आरतापुर साहिबगंज को पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मैच में समय की कमी को देखते हुए 20-20 मिनट का खेल कराया गया। पहले हाफ में गाजल मालदा ने बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में हैंड बॉल के कारण मिले पेनल्टी पर मुर्मू ब्रदर दुमका ने बराबरी कर ली। विजेता गाजल मालदा को पांच लाख रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता मुर्मू ब्रदर दुमका को चार लाख रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैच देखने के लिए गोकुलपुर मैदान में हजारों की संख्या में पुरुष व महिला दर्शक मौजूद रहे। समापन समारोह के अवसर पर आदिवासी नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही घड़ा रेस प्रतियोगिता में सुहागिन किस्कू ने प्रथम, बेटी मुर्मू ने द्वितीय और सोनामुनी हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, समाजसेवी लुत्फुल हक, मुखिया विकास गौंड, श्यामलाल गौंड, प्रकाश गौंड, मनोज गौंड, संतोष मुर्मू, इलियास हांसदा, अभिषेक गौंड सहित चांद भैरव क्लब के कई सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

img 20251230 wa00171283206210331530140
img 20251230 wa00166571572918495948483

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर