Search

March 3, 2026 10:07 am

हिंदू जागृत मंच ने राजधानी मे निकाला आक्रोश रैली, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर परिसर से रविवार को हिंदू जागृत मंच द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। पहाड़ी मंदिर से होते हुए यह विशाल रैली अल्बर्टा इक्का चौक पर पहुंची।

img 20260104 wa01234478957626876821312

रैली में शामिल लोगों ने इस रैली का उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था। जागृत मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित आम लोगों ने इस रैली में बढ़-चढकर हिस्सा लिया। रैली की विशालता हजारों की संख्या में देखी गई। बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए गए तो वहीं सनातन धर्म पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा का नारा दिया गया। लोगों ने बांग्लादेश सरकार को होश में आने की चेतावनी दी। हिंदू जागृत मंच के सुजीत सिंह ने जीडी न्यूज से बात करते हुए बताया कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं किया गया तो भारत सरकार से हमारा निवेदन है कि जल्द से जल्द बांग्लादेश पर जवाबी कार्रवाई की जाए। बांग्लादेश के हिंदुओं को दोबारा से संरक्षण देने के लिए विश्व स्तर पर मांग रखनी चाहिए हिंदू चाहे किसी भी देश में हो वह भारत का अंग है। सनातन धर्म के अनुयायियों पर अत्याचार हिंदू जागृत मंच बर्दाश्त नहीं कर सकता।

img 20260104 wa01174503669550762188643

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर