जागेश्वर बिहार। गोमिया प्रखंड अंतर्गत जागेश्वर बिहार थाना परिसर में हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने तिरंगा फहराकर समस्त देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन एक स्वर्णिम दिन है। आज जी के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत के तत्कालीन वरिष्ठ राजनेताओं सहित भारत के कोने-कोने से आए हुए प्रतिनिधियों के आपसी तालमेल एवं राष्ट्रहित को देखते हुए संविधान का निर्माण किया था। आज संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिया है तो वही हमसे मौलिक कर्तव्य की अपेक्षा करता है। श्री यादव ने मौजूद बच्चों से कहा कि आज आप मन लगाकर पढ़े कल संविधान में स्थापित सरकारी एवं गैर सरकारी पद आपका इंतजार कर रहा है। आपकी शिक्षा ही आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकता है। कार्यक्रम के उपरांत सभी को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना परिवार, ग्रामीणों सहित छोटे-छोटे विद्यार्थी मौजूद रहे।








