Search

May 12, 2026 8:07 pm

पीपीएल सीजन-5 का खिताब बी.के. 11 पाकुड़िया के नाम, फाइनल में पहुंचे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

पाकुड़िया | गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा, बागजोबड़ा की ओर से आयोजित चार दिवसीय पीपीएल सीजन-5 (2026) पाकुड़िया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बी.के. 11 पाकुड़िया टीम ने एफ.एफ. को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को पंचायत मुखिया सलोमी बेसरा ने ट्रॉफी व नगद पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच की शुरुआत विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी द्वारा टॉस कराई गई, वहीं युवा नेत्री उपासना मरांडी ने बल्लेबाजी कर मैच का औपचारिक शुभारंभ किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद मुकाबला शुरू हुआ, जो अंत तक दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की जरूरत, प्रो. मरांडी

फाइनल मुकाबले के दौरान उपस्थित खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि
ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे गांव-देहात की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन हर साल होने चाहिए, ताकि आने वाले समय में झारखंड से भी धोनी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी निकल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे पहले आयोजन स्थल पर पहुंचने पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, युवा नेत्री उपासना मरांडी सहित अन्य अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक, प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव नेगार अंसारी, विश्वजीत दास, सूरज रविदास, छोटू रविदास, प्रधान सनोती सोरेन, जाहिरुद्दीन अंसारी, ऐनोस मुर्मू, नरेश हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।

img 20260127 wa01105482700286325167423
img 20260127 wa01068246261735949241014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!