Search

October 2, 2026 12:32 am

पाकुड़ फुलझिंझरी का छात्र जाएगा जापान, साकुरा साइंस प्रोग्राम के लिए चयन।

झारखंड से चुने गए 6 छात्रों में शिवम भगत का नाम, स्कूल में खुशी का माहौल।

पाकुड़िया (पाकुड़)। जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय साकुरा साइंस प्रोग्राम के लिए झारखंड से चुने गए छह छात्र-छात्राओं में पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय फुलझिंझरी के कक्षा 11वीं के छात्र शिवम भगत का चयन हुआ है। शिवम ग्राम फुलझिंझरी के निवासी हैं। शिवम के चयन की सूचना मिलते ही परिवार, स्कूल और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाध्यापक शरीफ अंसारी ने बताया कि भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना के तहत यह चयन किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य सरकार की ओर से शिवम का पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शिवम ने बताया कि उन्होंने एनएमएमएस परीक्षा 2023 क्वालिफाई की थी, जिसके आधार पर उनका चयन इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हुआ है। विद्यालय के शिक्षकों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि शिवम की उपलब्धि से अन्य छात्र भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!