Search

February 11, 2026 6:25 am

डीएवी भूइयांडीह में आशीर्वचन समारोह का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार सिंह

घाटो। आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, भूइयांडीह में आशीर्वचन समारोह आयोजित की गई।

img 20260209 wa00338079467340456743957

प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि आदित्य कुमार (प्रमुख, टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो) और सोमाली मुखोपाध्याय, सहायक प्रबंधक (शिक्षा )टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमंत्रित कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की माता एवं अभिभावकों ने हवन कार्यक्रम में भाग लेते हुए हवन आहुति दिए।

img 20260209 wa00327684670627586855129

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व सफलता की कामना हेतु लगभग 250 माता एवं अभिभावकों ने समारोह में भाग लिए। प्राचार्य ने बच्चों के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने की कामना करते हुए उन्नतशील भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने संयमित जीवन के साथ-साथ अपनी संस्कृति व संस्कारों को सदैव संजोए रखने की प्रेरणा दी साथ ही माता एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को संतुलित व पौष्टिक भोजन के साथ उन पर विशेष ध्यान दें। तदुपरांत संगीत शिक्षक पंचरत्न कुमार दुबे,पवन कुमार पंडित एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुत की। इस कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि निडरता पूर्वक परीक्षा दें और परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहें,अपने -आप में विश्वास रखें। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करें एवं अच्छे अंक प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। इस दौरान मंच संचालन 11वीं के छात्र धनराज शर्मा और छात्रा तज़किया फातिमा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका एस. फ़लक द्वारा किया गया।

img 20260209 wa00348614785816636651390

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर