Search

March 1, 2026 5:51 pm

बेरमो प्रखण्ड के सभागार में पंचायत राज विभाग झारखण्ड के निर्देशानुसार चलने वाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

अक्षय कुमार सिंह

बेरमो। शनिवार को बेरमो प्रखण्ड के सभागार में पंचायत राज विभाग झारखण्ड के निर्देशानुसार चलने वाली प्रशिक्षण जो कि दिनांक 25 से 28 फरवरी तक निश्चित था उसका समापन किया गया। इसमें मुखियागण, पंचायत सचिव और बी०आर०सी० भवन में पंचायत संरचना, ग्राम सभा, डिजिटल पंचायत, पेसा नियमावली, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ संविधान और मौलिक अधिकार से संबंधित प्रशिक्षण का समापन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो मुकेश कुमार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुखियागण, पंचायत सचिव के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो के अतिरिक्त प्रमुख गिरजा देवी, मिथिलेश कु० पाण्डेय, कंचन देवी, चन्दना मिश्रा, सुचिता कुमारी, राजेश कुमार, धनंजय पाठक आदि उपस्थित हुए।

img 20260228 wa01475686450757519988508

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, न्यू सेलेक्टेड ढोरी, बेरमो में माया कुमारी सेवानिवृत सहायक शिक्षिका के विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो मुकेश कुमार द्वारा शॉल तथा बुके आदि देकर सम्मानित किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा बताया गया कि सरकारी क्षेत्र में स्थानान्तरण एवं सेवानिवृत्त होना एक आम बात है। सरकारी सेवा में अपने दायित्व का निवहन करना, अपनी जिम्मेवारी को सही तरीके से निभाना होता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं उनके परिजन उपस्थित हुए।

img 20260228 wa01447698769144746137599
शिक्षिका को सम्मानित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी

होली 2026 पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु गांधीनगर थाना में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा थाना प्रभारी धंनजय कु० सिंह द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर बताया गया कि किस प्रकार चौक-चौराहों, गाँव, मुहल्लों, टोलों में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था स्थापित करेंगे। मौके पर जिला परिषद सदस्य टिनु सिंह, प्रमुख गिरजा देवी,आनन्द्र प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, सनथा कुमार, समाज सेवी अनिल वर्णवार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20260228 wa01413770006564826644945
शांति समिति की बैठक को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर