प्रशांत मंडल
Also Read: दावोस में झारखण्ड की दस्तक, वैश्विक मंच पर राज्य, भारत के लिए संकेत – अब विकास की अगली कहानी शुरू।
लिट्टिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने डीएमफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड से प्रधान घर तक पीसीसी पथ का विधिवत उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम लिट्टिपाड़ा क्षेत्र के ग्राम उपरटोला बाँसजोड़ी में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। इस पथ के निर्माण से गांववासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा जेएमएम के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।








