Search

March 17, 2026 10:57 pm

15वें वित्त की राशि खर्च में तेजी लाने का निर्देश, 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें लक्ष्य

समीक्षा बैठक में सख्त रुख—लंबित योजनाएं जल्द निपटाएं, लापरवाही पर कार्रवाई तय

पाकुड़। 15वें वित्त आयोग की राशि के शत-प्रतिशत उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर प्रखंड में मंगलवार को समीक्षा बैठक कर साफ निर्देश दिया गया कि हर हाल में 31 मार्च तक पूरी राशि खर्च कर ली जाए। जिला परियोजना प्रबंधक (ई-पंचायत) आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित योजनाओं, स्वीकृत कार्यों और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण करते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीपीएम ने कहा कि 15वें वित्त की राशि ग्राम पंचायतों के विकास की रीढ़ है, इसलिए किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने को कहा गया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता पर जल्द पूरा किया जाए, कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे, और तकनीकी स्वीकृति व मापी में देरी न हो। पंचायत स्तर पर रोजाना प्रगति रिपोर्ट रखने का भी निर्देश दिया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 31 मार्च तक लक्ष्य हासिल करने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारी, अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव और कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर