Search

March 17, 2026 10:56 pm

कंचनजंगा एक्सप्रेस से गिरकर असम के युवक की दर्दनाक मौत।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर और तिलभिट्टा के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना अप कंचनजंगा एक्सप्रेस (13177) से रेल खंभा संख्या 159/29-31 के बीच हुई।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय विष्णु गोंड के रूप में हुई है, जो असम के करबी आंगलोंग जिला अंतर्गत बारपाथर थाना क्षेत्र के तिंग बस्ती गांव का निवासी था। वह स्वर्गीय नोरेन गोंड का पुत्र बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। बताया गया कि शव जिस स्थान पर पड़ा था, वहां तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। आरपीएफ ने तत्काल जीआरपी और मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाना और जीआरपी की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है और संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर