Search

March 18, 2026 12:52 am

मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर प्रशिक्षण, घर-घर सत्यापन का निर्देश

पाकुड़िया। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंध पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण (प्री-एसआईआर) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित सभी बीएलओ और सुपरवाइजर शामिल हुए।
बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि जल्द ही गहन पुनर्निरीक्षण कार्य शुरू होने की संभावना है, ऐसे में सभी कर्मी अपनी तैयारी पूरी रखें और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करें, काल्पनिक हाउस नंबर अंकित करें और प्रत्येक घर पर स्टीकर चिपकाएं, जिससे सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बन सके।
प्रशिक्षण के बाद बीएलओ और सुपरवाइजर को आवश्यक किट भी वितरित किए गए। मौके पर मास्टर ट्रेनर ललीन मरांडी एवं बीपीआरओ ने तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर