Search

March 19, 2026 9:58 pm

डीसी-एसपी ने बाल श्रम व बाल विवाह पर सख्ती के दिए निर्देश।

डीसी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक, सभी प्रखंडों में अभियान तेज करने के निर्देश

पाकुड़। जिले में बाल श्रम और बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साफ निर्देश दिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में लगातार बाल श्रम उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाया जाए। उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक और बाल संरक्षण पदाधिकारी को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने और हर हाल में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बाल विवाह पर भी जीरो टॉलरेंस।

उपायुक्त ने दो टूक कहा कि बाल विवाह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी नजर रखने और नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही फील्ड विजिट के दौरान बाल श्रम के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर।

बैठक में चाइल्ड लाइन को निर्देश दिया गया कि रेलवे स्टेशन पर बिना अभिभावक के घूम रहे 14 साल से कम उम्र के बच्चों पर विशेष नजर रखी जाए। संदिग्ध स्थिति में तुरंत श्रम विभाग और रेलवे पुलिस को सूचना देने को कहा गया।

एसपी बोलीं—समन्वय से ही रोकथाम संभव।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि बाल श्रम और बाल विवाह गंभीर सामाजिक अपराध हैं। इन पर रोक के लिए प्रशासन, समाज और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर