Search

March 19, 2026 10:14 pm

डीसी मनीष कुमार बोले– लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें बच्चे, शिक्षा ही सफलता की कुंजी।

पीएम श्री स्कूल धनुषपूजा में वार्षिक दिवस पर डीसी ने दी शुभकामनाएं, तिथि भोज व कार्यक्रम की सराहना

पाकुड़। पीएम श्री मिडिल स्कूल, धनुषपूजा में गुरुवार को वार्षिक दिवस, विदाई समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम व तिथि भोज सह जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार व विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, परीक्षा और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कक्षा 8वीं के बाद पढ़ाई को गंभीरता से लें, लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने ईमानदारी और लगन को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया। उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को हिंदू नववर्ष, नवरात्र, ईद, रामनवमी व चैती दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। तिथि भोज का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देना बेहद जरूरी है। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को अधिक पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल है, जिसके तहत बेहतर संसाधनों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। जिला प्रशासन विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देगा।

img 20260319 wa00362946538033040830699
img 20260319 wa0035167467157324542026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर