Search

March 27, 2026 1:46 am

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला नगर परिषद का कार्यभार, पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का हुआ शुभारंभ, विकास को बताया प्राथमिक लक्ष्य।

पाकुड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपने-अपने कार्यालय कक्ष का शुभारंभ कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने अपने-अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। कार्यालय उद्घाटन के बाद दोनों पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस मौके पर वार्ड संख्या 15 के पार्षद चंचल सिंह ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित बोर्ड को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जन सुविधाओं के विस्तार को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

img 20260326 wa00784046814063144997152
img 20260326 wa00804181027499505411692

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर