अक्षय कुमार
कुजू। रामगढ़ जिला के कुजू थाना अंतर्गत आरा-सारुबेडा क्षेत्र में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई। यह भव्य झांकी हनुमान मंदिर से वरिष्ठ समाजसेवी कुमार महेश सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गई।

इस शोभायात्रा में दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी एवं हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। जिसमें बच्चे युवक-युवती, महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग शामिल रहे। झांकी की शोभा ने पूरे क्षेत्र को जय श्री राम के नारों से भक्तिमय कर दिया। यह झांकी करीब शाम 5:00 बजे स्थानीय हनुमान मंदिर से झांकी की पूजा-अर्चना के बाद समाजसेवी कुमार महेश सिंह मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुईं और अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए। पुनः हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।




इससे पूर्व पूरे दिन मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण जारी रहा। इस दौरान हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर कुजू थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौजूद रहे हैं। वहीं कुजू क्षेत्र प्रबंधन की ओर से कई सुरक्षाकर्मियों को झांकी के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु नियुक्त किया गया। इस दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश करीब 2 घंटे तक झांकी मार्ग में बंद रहा।





इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी कुमार महेश सिंह, सुधीर सिंह, कुजू थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, नवल महतो, पारस महतो, इंदल सिंह, अभय सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, मुखिया रोजे करमाली, शैलेश कुमार, उमेश सिन्हा सहित अन्य ने झांकी के सफलता में अपना अहम योगदान दिया।





