Search

March 29, 2026 5:07 pm

नया पंचायत भवन आज से जनता को है समर्पित- विधायक अनूप सिंह

तुपकडीह। शनिवार को तांतरि दक्षिणी पंचायत के नया पंचायत भवन का  उद्घाटन बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ। उद्घाटन के उपरांत विधायक श्री सिंह से कहा कि हम और हमारी सरकार सदैव क्षेत्र वासियों के विकास के लिए तैयार है। उन्होंने नए पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को होने वाली कार्यों से लाभान्वित होने की कामना की। बेरमो विधायक ने कहा कि स्थानीय मुखिया शांति देवी सदैव पंचायत के विकास को लेकर तत्पर रहती है। आज उनके कार्यकाल में इस पंचायत भवन का उद्घाटन उनकी मजबूत प्रयास का ही परिणाम है।

fb img 17747700792702607668311081422308
fb img 17747700759034474885941591732770
पंचायत भवन का उद्घाटन करते विधायक अनूप सिंह

इस अहम मौके पर मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य -ललित नारायण, वार्ड सदस्य-मीरा देवी, नीलम देवी, शकुंतला देवी, राजू साव, लोहिया सेवा आश्रम के अध्यक्ष सहदेव महतो , सचिव विशेश्वर महतो, समाजसेवी कालाचंद महतो, अनिल दीगर, सोनू राज, तुलसी महतो, विजय कुमार , तेजुलाल महतो, दीपक चौबे, नरेश कुमार, bpscl csr के HOD/HR नीरज सिंहा, AGM HR पुष्प राज, Dr. शैलेन्द्र सहाय की  टीम उपस्थित रही।  इस शुभ अवसर पर BPSCL के सौजन्य से नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें लगभग 200 लोगों ने अपने आंखों का जाँच करवाया। मौके पर  जांच शिविर प्रमुख ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल को लगभग 150 लोगों को चश्मा वितरण किया जाएगा। मौके पर स्थानीय लोगों ने पंचायत भवन के उद्घाटन पर अपनी खुशी जाहिर की।।

fb img 17747700890159048991769130759962
पंचायत भवन

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर