Search

April 15, 2026 6:56 pm

18 नई अपाचे बाइक से रफ्तार पकड़ेगी पाकुड़ पुलिस, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा।

तेज गश्ती और मजबूत निगरानी से हर इलाके में बढ़ेगी सुरक्षा, तुरंत पहुंचेगी पुलिस टीम

पाकुड़: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से पाकुड़ पुलिस को 18 नई अपाचे मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। बुधवार को सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

तेज होगी गश्ती, तुरंत पहुंचेगी पुलिस

नई बाइकों के शामिल होने से जिले में पुलिस गश्ती और तेज होगी। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में अब पुलिस की पहुंच पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी। किसी भी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी।

हर क्षेत्र में बढ़ेगी निगरानी

18 मोटरसाइकिलों को जिले के विभिन्न थाना और ओपी में बांटा गया है। इससे हर इलाके में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी और छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखना आसान होगा।

अधिकारियों का दावा—अपराध पर लगेगा अंकुश।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता में बड़ा सुधार आता है। गश्ती बढ़ने से अपराधियों पर दबाव बनेगा और घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण संभव होगा।

जनता को मिलेगा भरोसा और सुरक्षा

इस पहल का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। पुलिस भी अब अधिक मुस्तैदी और तेजी से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!