अक्षय कुमार
रामगढ़। मंगलवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य तथा कार्यक्रम सारणी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परम्परा, शिक्षा मूल्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नई शिक्षण पद्धतियों पर विचार विमर्श करना है।

उन्होंने बताया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 6 वक्ता प्रमुख रूप से सेंट लुइट यूनिवर्सिटी कैब्रोन के कुलपति
प्रो(डॉ )कृष्णा रसिया के फ़ोमिन सर्जे, केन्या के बेनसन एम ओ आगया, यूएसए के डॉ अन्नपूर्णा देवी पांडेय, मेक्सिको के नशीली यारजाबल कॉर्नेल , नेपाल के डॉ राम हरि ढकल, राष्ट्रीय स्तर के 3 प्रमुख वक्ता संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी जगतगंज वाराणसी यूपी के कुलपति प्रो (डॉ) बिहारी लाल शर्मा , महाकौशल यूनिवर्सिटी के जबलपुर के कुलपति प्रो (डॉ) आर सी मिश्रा, तिलक मर्ज,न्यू दिल्ली के सीनियर एडवोकेट,सुप्रीम कोर्ट के लल्लन तिवारी , एवं अन्य शिक्षाविद् शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में अभी तक 1025 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पटल पर स्थापित करते हुए एक अमित पहचान बनाना है भारतीय ज्ञान परंपरा सदियों से देश दुनिया को मार्गदर्शन किया है आधुनिक युग में भी वैश्विक अभ्यास और सुधार पर विशेष जोर दे रही है यह सम्मेलन प्राध्यापको, शोधकर्ताओं, नीति निर्माता और विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा साथ ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, राधा गोविन्द सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती, मीडिया पदाधिकारी डॉ संजय सिंह, संतोष कुमार, व्याख्याता डॉ बेंजामिन राज , विपुल कुमार, अनूप कुमार, मीडिया के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




