Search

June 5, 2026 11:51 pm

जनसमस्याओं के समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन, भाजपा जनता की आवाज बनेगी : बाबूधन मुर्मू

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बिजली, पेयजल, सड़क, राशन वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बाबूधन मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को चिन्हित करने और उनके समाधान के लिए पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निपटारा प्रखंड स्तर पर संभव नहीं हो, उन्हें तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए। मंडल अध्यक्ष को क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का लिखित प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक के बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबूधन मुर्मू ने वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर के समीप आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष सुनील पहाड़िया, अजीत भगत, अनिल पहाड़िया, रमेश पहाड़िया, संजय भगत, मुंशी मुर्मू, मधुसूदन पंडित समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20260605 wa0019822138612827107493
img 20260605 wa00182332444400369568493

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!