Search

June 6, 2026 12:06 am

जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम की पहल लाई रंग, चौकिशाल में लगा नया ट्रांसफार्मर।

पाकुड़िया/पाकुड़। क्षेत्र की जनता को बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि पंचायत तेतुलिया के चौकिशाल गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर के स्थान पर मात्र दो दिनों के भीतर नया 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। ग्रामीणों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इसके फलस्वरूप चौकिशाल गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिप अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत खजूरडंगा के डेम दुर्गापुर गांव में भी खराब पड़े 63 केवी ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वहां शनिवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा किसी भी समस्या के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिप अध्यक्ष की इस पहल से दोनों गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!