Search

June 8, 2026 1:16 am

राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बालिका वर्ग में बोकारो और बालक वर्ग में दुमका बना चैंपियन

पाकुड़। संत जोसेफ स्कूल, पाकुड़ में झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हो गया। 4 जून से शुरू हुई प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लुत्फल हक ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बोकारो की टीम ने जमशेदपुर को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जमशेदपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में दुमका और बोकारो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांच से भरपूर मुकाबले में दुमका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बोकारो को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। समारोह में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जे.पी. सिंह, संत जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर सीरील सोरेन, फादर कार्नवलियुस हेमब्रम, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मण चौबे, सचिव संजय कुमार भगत, कार्तिक कुमार, शिक्षक प्रियेश चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। चार दिनों तक चले इस आयोजन ने जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ बास्केटबॉल के प्रति युवाओं के उत्साह को भी नई ऊर्जा दी।

img 20260607 wa00065072300781215968584
img 20260607 wa00056495505710803886858

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!